Friday 20 May 2011

Mujhe Wo Yaad Nahin Banana

  मुझे वो याद नहीं बनाना-
 जो अतीत की दीवारों में चुन दी जाये,
वो गूंज नहीं बनाना -
जो वीराने में विलीन हो जाये,
वो काँच नहीं बनाना-
जो चुभ कर इक टीस दे जाये,
वो तश्वीर नहीं बनाना-
जो दीवार पे धुल की परत पीछे छुप जाये,
वो सूखी पंखूरिया नहीं बनाना-
 जो किताबों के पन्नों के बीच मिले
वो शमा नहीं बनाना-
जो अपने ही परवानो को जला रौशन करे,
वो मोहरा नहीं बनाना-
जो शतरंज की बिसात पे बिछ पिट जाये 
पर, हाँ -
मुझे वो मशाल जरूर बनाना-
जो थकते, गिरते, भटकते क़दमों को इक दिशा दे जाये. 

3 comments:

  1. good one mom.. well composed. But even the things that didn't turn out well in your efforts, play a role in shaping you up.

    ReplyDelete
  2. Har inshan aapne tarike jita hai.Yah prikriti itni vishal hai ki mere ek ka khayal kishko hai? Ha! har koi important hai.Ham jo kar saktey hai kare samay itihas ban jata hai, nahi chahtey huey bhi kitab key panne bitch sukhey phul ki pankhuri ban jatey hain.

    ReplyDelete