Saturday, 17 March 2012

CHAMELEON

गिरगिट के रंग

 बचपन में देखा करती थी गिरगिट
तब तो बैठा पाती उसे झुरमुटों बीच
गाल फुला पिचका दूर से ही निभाता प्रीत
रंग बदल बदल देखता हमें अपनी आँखें भींच
मानों झुरमुटों का वो बेताज बादशाह
औ' झुरमुट उसका खुशनुमा सैरगाह.

 पर-
आज देखा फिर से एक गिरगिट
जाने कहाँ से आ गिरी पत्तों के बीच
क्या गमले के ही हरियाली पे गयी मर मिट?
या निर्जन सा ये एकाकी कोना उसे लाई खींच?
यहाँ तो उसके रंग भी हो गए हैं फीके,बेरंग
जो लोगों ने अपना लिए हैं उसके बदलते रंग .

Saturday, 3 March 2012

4 March- Happy Birthday, My Son

इक स्थिर, शांत सी रात में
मसीहे ने आ मुझ से पूछा-
बता- तुझे चाहिए क्या?

बंद आँखों से मन की गहराई में झाँका -
तो, वहाँ झिलमिलाती तारों भरी रात,
स्वर्णिम अरुणोदय का प्रखर होता तेज,
हँसता बलखाता गुनगुनाता झरना,
फूलों की निश्छल, स्निग्ध  मुस्कराहट,
तितलियों के मनमोहक सतरंगे पर,
बादलों की नित बदलती आकृतियाँ औ'
असीमित नीले नभ में स्वछंद उड़ान,
...........बावली सी चाह बैठी मैं -
प्रकृति के अनगिनत रहस्मय रंगों को...

मसीहे ने मुस्कुरा कर कहा-
अरी बावली- न हो तू विकल,
ले, तेरी गोद में डालता हूँ दो लाल,
जिसे पा तू हो जाएगी निहाल....

जन्म दिन की असीम शुभकामनायें ......!      

Monday, 20 February 2012

Paid Servicing Day



My car is what one defines-' A friend in need is a friend indeed'. Six months flew past after its third free servicing  and so in order to prove myself equally a caring one, drove it to the servicing center. But the 4-5 hrs wait starts getting on your nerve if you have nothing to do....idled away at Big Bazzar....had a brunch at the food court and then was back at the center but the wait was not over yet....so, got settled on the sofa in the waiting lounge and tried to capture the waiting mood on the drawing sheets with my ball point pen-

Thursday, 26 January 2012

CHANGE- PAINFUL YET NEEDFUL AND HOPEFUL

मेरा शहर 

ये मेरा शहर ,
रैनबसेरों का शहर 
इस शहर की इक सड़क से जाती चौड़ी इक गली 
जहाँ चप्पे-चप्पे पर है हर सुबह की शाम ढली .
बसा कभी था सपनों के गाँव में इक छोटा सा घर 
आज बहुमंजिली इमारतों पर कहीं जा गया है ठहर 
उतरती प्लास्तरों से बिसूरती झांकती कुछ मूक ईटें
बयां कर जाती कैसे पल क्ष्रण आये, क्यूँ कैसे बीते .
थी उमगती सीने में धड़कन औ' सांसों में थिरकन 
पर आज जाने कहाँ जा थमा है जीवन का कम्पन .
वो सुनहली धुप का कतरा भी जा रूठा है जमीं से
आज हवा का झोंका भी जा बना है अजनबी हमीं से  
बंद दरवाजे के पीछे से झांकती गिल्लौरी आँखे
बेबस सी है बांहें थामे जंगले की तंग सलाखें    
पुराने पहचाने चेहरे आज बन चले है बेरंग लिफाफे
गंदे दिखने लगे तो एक पे एक चढ़ा डाली नयी गिलाफें  
फिर भी -
इस शहर, गली से जाने है कैसा रिश्ता-नाता 
जहाँ की हर इक ईट करती है हम से बाता
बारिश की दो बूंद ही सही,
मन के भावों को भींगा अभी भी जाती है 
धूप का वो कतरा ही सही,
मन की चाहत को कहीं सुलगा जाती है
हवा के दो झोंके ही सही,
कानो में कोई गीत गुनगुना जाते हैं
वो दूर टुकड़ा सा ही नीला आसमां
सपनों को फिर से इक उड़ान दे जाता है .
  

Wednesday, 25 January 2012

TRIP TO SOLAPUR

In the past two years I have developed a penchant for travelling and when I was asked to escort back the two girls of kho-kho team from KV Solapur, I just could not hold back my childlike excitement as for the first time I was making such a long trip by train and that too all by myself. While packing I didn't forget to keep Maugham's Cakes and Ale, drawing pencils, a notebook and my Sony digital camera. Boarded Patna-Pune Exp. at 10.45 PM on 13 Jan. I got settled in my lower side berth.


 The ragged, torn curtains seemed to have never been changed since the day the train made its maiden journey. The futile veil of secrecy provided by these curtains reminded me the life inside the refugee camp in the story 'THE ULTIMATE SAFARI' in class X by where such secrecy was feigned by sacks and card board walls but one could easily peek into other's place just by bending a little right or left. 
My co-passengers were good fellows but with their curtains pulled for most of the time, I remained as like an outcast. Well... that gave me time to revel in my solitude and do a few sketches.
Once, when I asked a vendor for a bottle of water, he failed to understand and like an expertise, commented on my speaking," Sound bahut slow hai, agar kuch saman kharidne jayengee to sound to hona chahiye, nahi to samajh mein nahi aayega, so thoda sound ucha rakhiye." Hmmm...here was a lesson for me which left me musing at the thought of speaking to a class of 50-54 students where my voice is quite audible even to the last row. 
Reached Pune timely on15th and from there to Solapur by SUR INTERCITY. Its a nice town and the Kendriya Vidyalaya looked well maintained with children's park, basketball ground, playground, parking shed and trees planted along the boundary walls. 
The return journey was equally comfortable and enjoyable.

Monday, 12 December 2011

Tanhai ki kahani

तन्हाई की भी है कुछ विचित्र कहानी
पात्र हो कर भी हो जाते है गुमनामी
अतीत के कुँए में एक एक कर होते दफ़न
इक अथाह ख़ामोशी की ओढ़े कफ़न

हम अकेले तनहा हो भले
खुद पे ही हँस रो लेते हैं
खुद से ही बातें कर लेते हैं
खुद में गीत गुनगुना लेते हैं
कभी आड़ी तिरछी लकीरें खींच
उनमें रंग भर कुछ ख्वाब सजा लेते हैं
औ' अपने वीरानेपन का जश्न मना लेते हैं

Sunday, 27 November 2011

Vaishali's Mystique

प्रेम पथिक या पथभ्रमित 

तू प्रेम पथिक या मैं पथभ्रमित,
युग युगान्तेर से निरंतरित ,
रही ये कथा सदा अनकथित  .

अध्यात्म साधना थी या ज्ञान सुधा,
क्या चक्षु पिपासा थी जिससे मन जा बंधा,
रह गयी ह्रदय में सदा ये दुविधा .

कुछेक छ्रण रहे जिन्हें कर हृदयंगम,
क्या संगम....क्या विहंगम ,
वो मोह क्या कभी हो पायेगा भंग?